-
☰
राजस्थान: जोधपुर डिस्कॉम निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन हुआ तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी केंद्र सरकार द्वार ऊर्जा सुधार के नाम पर जारी किए गए रिफॉर्म ऑफ डिस्कशन के माध्यम से जोधपुर विद्युत वितरण निगम के त्रि-विभाजन और निजीकरण की प्रक्रिया तेज करने के विरोध में विद्युत विभाग के तमाम संगठनों ने सयुक्त संघर्ष समिति की बैनर चले एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन शुरू कर दिया है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी केंद्र सरकार द्वार ऊर्जा सुधार के नाम पर जारी किए गए रिफॉर्म ऑफ डिस्कशन के माध्यम से जोधपुर विद्युत वितरण निगम के त्रि-विभाजन और निजीकरण की प्रक्रिया तेज करने के विरोध में विद्युत विभाग के तमाम संगठनों ने सयुक्त संघर्ष समिति की बैनर चले एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन की इस कड़ी में गुरुवार को जोधपुर डिस्कॉम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया संयुक्त संघर्ष समिति जोधपुर डिस्कॉम के सह संयोजक करन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में चरणबद्ध कार्यक्रम में आज इस कड़ी में 27 मार्च तक सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे 7 अप्रैल को प्रत्येक सहायक अभियंता उपखंड स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम (प्रबंध निदेशक के मार्फत) ज्ञापन सौंपा जाएगा। 15 अप्रैल को प्रत्येक व्रत स्तर पर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर व्रत मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। 30 अप्रैल को प्रबंध निदेशक निदेशक विशाल रैली व प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा। जोधपुर डिस्कॉम सयुक्त संघर्ष समिति के फलोदी जिला संयोजक फिरोज खान ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रस्तावों से न केवल कर्मचारियों का भविष्य संकट में है साथ ही यह आम उपभोक्ताओं और किसानों के हितों व बेरोजगारों के खिलाफ भी एक बड़ा षड़यंत्र है। इस अन्यायपूर्ण निर्णय के विरुद्ध जोधपुर डिस्कॉम के सभी संगठन एकजुट होकर लामबद्ध हुवे है कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता महेश दहिया, सहायक अभियंता हनुमान राम चौधरी, सहीराम विश्नोई, कनिष्ठ अभियंता अरविंद पंवार, ओम प्रकाश जयपाल, सवाई सिंह भाटी, ओम प्रकाश विश्नोई, हरीश वर्मा, बुधराम, रेखा माली, सुशीला विश्नोई, रणजीत सिंह, इमरतराम, पारस गुप्ता, अमर सिंह, भगवान सिंह, रामनारायण सिंह, डालचंद, चिराग भार्गव, मनोज थानवी, हनुमान खिलेरी, नेताराम माली, नारायण परिहार, पदमाराम देवड़ा, रामचंद्र मेघवाल, भगवान सिंह विक्रम सिंह श्रवण विश्नोई आदि उपस्थित थे।
हरियाणा: फसल नुकसान पर किसान नेता की मांग, बिना बीमा वाले किसानों को भी मिले मुआवज़ा
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज गिरोह का सदस्य संतोष पाठक को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सड़क पर भैंसों के चलते ट्रैफिक से परेशान हुए लोग
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीजल की अफवाह से पंपों पर भीड़ और अफरा-तफरी देखी गई
उत्तर प्रदेश: साइबर पुलिस ने 5.37 लाख रुपये की ठगी वापसी कर पीड़िता को दी राहत