-
☰
उत्तर प्रदेश: 12.4 किमी सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास, आवागमन होगा आसान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक विपुल दुबे ने सिंहपुर नहर से खरगापुर होते हुए प्रयागराज बॉर्डर तक प्रस्तावित सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक विपुल दुबे ने सिंहपुर नहर से खरगापुर होते हुए प्रयागराज बॉर्डर तक प्रस्तावित सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। करीब 12.400 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर कुल 16 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क के चौड़ीकरण और मजबूती से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी (टंकी गुरु), गोपीगंज मंडल अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, मुन्ना पाण्डेय, एससी/एसटी सदस्य मिठाई लाल निषाद, राजकुमार निषाद, जोगेंद्र बिंद, विजय बहादुर सिंह, राकेश पाठक, देवी शंकर उपाध्याय, जगदम्बा उपाध्याय, शिव शंकर पाण्डेय, कैलाश नाथ उपाध्याय, शेषनाथ पाण्डेय, ब्रह्मदेव चौरसिया, राम राज पाण्डेय, राजेंद्र बिंद, बबलू तिवारी, पंडितधकेयेआहैडी आचार्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आने वाले समय में लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा: चानौत स्कूल में लाइब्रेरी का उद्घाटन, एसडीएम ने बच्चों संग पढ़ी कहानियां
हरियाणा: फसल नुकसान पर किसान नेता की मांग, बिना बीमा वाले किसानों को भी मिले मुआवज़ा
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज गिरोह का सदस्य संतोष पाठक को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सड़क पर भैंसों के चलते ट्रैफिक से परेशान हुए लोग
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीजल की अफवाह से पंपों पर भीड़ और अफरा-तफरी देखी गई