Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ढमोला नदी सफाई को मिली 10 करोड़ की मंजूर, 5 करोड़ जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/03/2026 10:41:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/03/2026 10:41:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर को उत्तर प्रदेश शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत ढमोला नदी की सफाई के लिए करीब दस करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए लगभग पांच करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिये है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर को उत्तर प्रदेश शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत ढमोला नदी की सफाई के लिए करीब दस करोड़ रुपये स्वीकृत करते हुए लगभग पांच करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिये है। ढमोला नदी में सिल्ट/गार्बेज/स्लश सफाई का कार्य शाकुम्भरी विहार से ग्राम पिंजौरा तक किया जायेगा। यह परियोजना कार्य प्रारंभ होने की तिथि से एक वर्ष में पूर्ण करनी होगी। महापौर डॉक्टर अजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ढमोला नदी में गत कुछ वर्षो में आयी बाढ़ से नदी किनारे रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि नदी किनारे के लोगों को भविष्य की संभावित बाढ़ से बचाने के लिए ढमोला नदी की सफाई कराने का कार्य महापौर चुने जाने के बाद से ही उनकी प्राथमिकता में था। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा आईआईटी रुड़की से 1136.76 लाख की डीपीआर बनवाकर शासन को भेजी गयी थी। परियोजना की स्वीकृति के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रुप से मिलकर भी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 10 दिसंबर 2024, नगर विकास मंत्री ए के सिंह व प्रमुख सचिव नगर विकास को 17 दिसंबर 24 को पत्र लिखकर करीब साढे़ 11 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। 

 

उल्लेखनीय है कि शाकुम्भरी विहार से ग्राम पिंजौरा तक ढमोला नदी में सिल्ट/गार्बेज/स्लश सफाई आदि कार्य के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 1139.26 लाख की डीपीआर तैयार की गयी थी। जिसे जांच-परख पर्यवेक्षण  के लिए 7 मार्च 2025 को नगर निगम द्वारा आईआईटी रुड़की को भेजा गया था। आईआईटी रुड़की ने उक्त कार्ययोजना के आगणन में संशोधन करते हुए 1136.76 लाख की डीपीआर गत 21 अगस्त 2025 को नगर निगम को प्रेषित की गयी थी। नगरायुक्त द्वारा उक्त 1136.76 लाख की डीपीआर संलग्न करते हुए 27 अगस्त 2025 को विशेष सचिव नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर उक्त कार्ययोजना को स्वीकृत करने तथा कार्य हेतु धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया गया था। 


प्रदेश शासन द्वारा उक्त परियोजना के लिए 09 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए परियोजना की 50 प्रतिशत धनराशि 04 करोड़ 97 लाख 47 हजार धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी गयी है। इस सम्बंध में प्रदेश शासन द्वारा नगरायुक्त को गत 25 मार्च 2026 को पत्र भेजा गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि नगरायुक्त नगर निगम सहारनपुर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जायेगा जिसमें मुख्य अभियंता सिंचाई, मुख्य अभियंता नगर निगम तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था के अभियंता एवं वित्त नियंत्रक भी शामिल होंगे। इस समिति की देखरेख में ही प्रस्तावित कार्य पूर्ण कराये जायेंगे। परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने की तिथि से 12 माह में पूर्ण किये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।