Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: श्रीराम नवमी पर बेहट में हवन-यज्ञ, अजय सैनी को जन्मदिन शुभाशीष

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/03/2026 10:56:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/03/2026 10:56:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बेहट सहारनपुर श्रीराम नवमी के पर्व की पावन बेला पर तहसील बेहट क्षेत्रांतर्गत  ग्राम मंझाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय सैनी, प्रमुख आर्य समाजसेवी, विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाएं, न्यूज चैनल्स तथा अध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक व राजनैतिक संगठनों में सेवारत द्वारा अपने निवास स्थान पर परिवार सहित हवन यज्ञ-पूजन का शुभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेहट सहारनपुर श्रीराम नवमी के पर्व की पावन बेला पर तहसील बेहट क्षेत्रांतर्गत  ग्राम मंझाडी निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय सैनी, प्रमुख आर्य समाजसेवी, विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाएं, न्यूज चैनल्स तथा अध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक,सांस्कृतिक व राजनैतिक संगठनों में सेवारत द्वारा अपने निवास स्थान पर परिवार सहित हवन यज्ञ-पूजन का शुभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने अपने प्रिय पुत्र अजय सैनी एडवोकेट के जन्मदिन के उपलक्ष एंव श्रीराम नवमी महोत्सव के निमित्त तथा हिन्दी पत्रकारिता के पुरोधा पंडित गणेश शंकर विद्यार्थी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान पर सपरिवार वैदिक धर्मानुकूल विधि-विधान पूर्वक भारत वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ-हवन करते हुए ईश्वर का धन्यवाद किया, और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन व प्रदूषण उन्मूलन एवं विश्व में शांति सद्भाव बनाए रखने हेतु तथा अपने देश, प्रदेश, क्षेत्र,गांव समाज, परिवार में सर्व सुख शांति, समृद्धि और अमनचैन, सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने की कामना करते हुए परमपिता परमात्मा जी को सह्रदयिता पूर्वक नमन किया।

 

इस अवसर पर उन्होंनें सर्व जन से अपील की कि ऐसे पावन पर्वों पर सभी अपने अपने आवासों तथा प्रतिष्ठानों पर वैदिक धर्मानुकूल आचरण करते हुए यज्ञ-हवन अवश्य किया करें। इस मौके पर उन्होंनें पुन: अपने  प्रिय पुत्र अजय सैनी एडवोकेट को शुभाशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की,और श्रीराम नवमी पर्व पर सभी से अपने बेटे के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं की अपेक्षा  करते हुए समस्त धर्म प्रेमियों को श्री राम नवमी महोत्सव की बहुत बहुत बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।