-
☰
राजस्थान: श्री देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का हुआ भव्य स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली श्री देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का गुरुवार को दिल्ली से जयपुर जाते समय बानसूर कट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश संयोजक एडवोकेट भीमसिंह पायला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश भड़ाना का काफिला बानसूर कट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, साफा पहनाकर और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी गईं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य बसंत राम, कैलाश रहीसा, सुनील सैनी, सचिन भरगड़ सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश