-
☰
राजस्थान: संत रविदास जयंती पर कलश वंदन रथ यात्रा का शुभारंभ, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भाजपा जिलाध्यक्ष ने संत शिरोमणि रवि दास कि जयंती पर रथ यात्रा को रवाना किया गया।
विस्तार
राजस्थान: भाजपा जिलाध्यक्ष ने संत शिरोमणि रवि दास कि जयंती पर रथ यात्रा को रवाना किया गया। टोंक,संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत टोंक विधानसभा के टोंक देहात मंडल में वैष्णो देवी मंदिर से कलश वंदन रथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चोहान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान काशी से पधारे पवित्र रज कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन किया गया तथा उसे मस्तक पर धारण किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के बताए समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता और राष्ट्रहित के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य भी संत रविदास जी के विचारों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाकर सामाजिक एकता को मजबूत करना है।उन्होंने बताया कि कलश वंदन रथ यात्रा टोंक जिले के प्रत्येक गांव और ढाणी तक पहुंचेगी, जहां संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को समता, सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।इस दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला।इस अक्सर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, बबलू टैंकर, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, हरिराम यादव,गणेश सैनी,चौथमल विजय, केदार गुर्जर, रामलखन चौधरी, देवराज गुर्जर, आरव सिसोदिया, बलवंत मराठा, चरण सिंह चौधरी, रामभरोस केवट, देवराज भड़ाना, कमलेश योगी, रामलाल केवट,अमोलक वर्मा, राजाराम गुर्जर, हंसराज गुर्जर, हरिनारायण गुर्जर, कजोड़ गुर्जर, रमेश चौधरी, कैलाश जाट, गजेंद्र सिंह, शोभाराम गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झारखंड: देवगन डैम में मछली के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, युवक की हुई मौत, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
झारखंड: छतरपुर में डिज्नीलैंड मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, फुलवारी मैदान में जुटी लोगों की भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद के विद्यालय में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
झारखंड: डाली प्लस-टू विद्यालय भवन निर्माण पर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने रुकवाया काम
हरियाणा: ऑपरेशन ट्रैक डाउन में 32 बोर अवैध पिस्टल के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार