-
☰
राजस्थान: 25 राज्यों के बीच चमकी कोटपूतली की इनाया, ट्रैप शूटिंग में डबल गोल्ड पर जमाया कब्जा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र की होनहार खेल प्रतिभा कुमारी इनाया यादव ने 22 से 31 जुलाई तक पंजाब के पटियाला में आयोजित किये जा रहे राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप (इंडियन ओपन टूर्नामेंट/प्री-नेशनल्स) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली क्षेत्र की होनहार खेल प्रतिभा कुमारी इनाया यादव ने 22 से 31 जुलाई तक पंजाब के पटियाला में आयोजित किये जा रहे राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप (इंडियन ओपन टूर्नामेंट/प्री-नेशनल्स) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इनाया ने जूनियर और यूथ महिला ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिताओं में दोहरा स्वर्ण पदक जीतकर ना सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने आगामी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इनाया पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव की पौत्री तथा त्रिभुवन यादव की पुत्री हैं। इस बड़ी खेल उपलब्धि के बाद कोटपूतली सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़े गौरव के रूप में देखा जा रहा है, जहां राजनीतिक रसूख वाले परिवार की बेटी ने खेल के मैदान में अपनी मेहनत से यह मुकाम हांसिल किया है। 25 राज्यों के कड़े मुकाबले में मारी बाजी : पटियाला में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गुजरात, हरियाणा व पंजाब सहित देश के लगभग 25 राज्यों के शीर्ष निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इस कड़े मुकाबले और भारी दबाव के बीच इनाया ने अपनी अद्भुत एकाग्रता, कड़े अनुशासन और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। उन्होंने जूनियर महिला ट्रैप शूटिंग और यूथ महिला ट्रैप शूटिंग दोनों श्रेणियों में सटीक निशाना साधते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को पछाड़कर स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय मंच की उम्मीदें : इनाया की इस स्वर्णिम सफलता पर क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अटूट लगन का परिणाम है। स्थानीय नेताओं और शुभचिंतकों ने इनाया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वह आगामी नेशनल चैंपियनशिप में भी इसी तरह का उत्कृष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगी और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर देश का नाम रोशन करेंगी।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश