-
☰
राजस्थान: नर्सिंग प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का किया अभिनंदन
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्वाचन पर गुरुवार को नर्सिंग क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष बनने पर राजेंद्र सिंह शेखावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के संरक्षक दौलत सिंह शेखावत, नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिश शर्मा, नर्सेज जिलाध्यक्ष हरिसिंह भाटी सहित नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा नर्सिंग क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग क्षेत्र स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा, आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और नवाचार को समय की आवश्यकता बताते हुए इन क्षेत्रों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने नर्सिंग शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, तकनीकी दक्षता, शोध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सभी संगठनों के साथ मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही नर्सिंग कर्मियों और नर्सिंग शिक्षा से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। अंत में प्रतिनिधियों ने राजेंद्र सिंह शेखावत के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए नर्सिंग क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश