-
☰
राजस्थान: छात्रों का आक्रोश जन-आंदोलन का रूप ले चुका है, युवाओं की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती: इन्द्राज सिंह गुर्जर
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता इन्द्राज सिंह गुर्जर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों का आक्रोश अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों और भविष्य पर गहरा असर डाला है। छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता। इन्द्राज सिंह गुर्जर ने कहा कि अब समय जवाबदेही तय करने का है। युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर बना रहे।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश