Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: जंतर-मंतर पर छात्र सत्याग्रह में जुटे युवा, कांग्रेस नेता तारा पूतली ने कार्यकर्ताओं संग जताया समर्थन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 24/07/2026 10:39:46 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 24/07/2026 10:39:46 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे छात्र सत्याग्रह को देशभर से समर्थन मिल रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र जुटे हैं और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के बीच प्रशासन द्वारा धरना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने की भी चर्चा रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इंटरनेट बंद होने के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं और वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। धरना स्थल पर छात्र नेता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि अनशन पर बैठे हैं, जबकि अन्य छात्र आंदोलन में शामिल लोगों के लिए पानी, खाद्य सामग्री और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आपसी सहयोग और एकजुटता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।

इस बीच कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने सावन मीणा, रवि मीणा, नवीन आर्य, सचिन धनकड़, अंकित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर पहुंचकर छात्र सत्याग्रह में भाग लिया और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। तारा पूतली ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने आंदोलन में शामिल छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सत्य और न्याय की इस लड़ाई में देश का युवा पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। हालांकि, आंदोलन की मांगों और प्रशासनिक कदमों को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।


Featured News