Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 23/03/2026 11:57:14 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 23/03/2026 11:57:14 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के उपरांत वाईआईएपीएल(YIAPL) एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण, ट्रैफिक डायवर्जन की पूर्व सूचना आमजन तक पहुंचाने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

अपर मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारियों के साथ करें, जिससे कार्यक्रम से सकुशल संपन्न हो सके। इस अवसर पर माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विशेष सचिव माननीय मुख्यमंत्री ईशान प्रताप सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण शैलेंद्र भाटिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार उप जिलाधिकारी जेवर अभय दुर्गेश सिंह, डीसीपी पूनम मिश्रा, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।