Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: ढीमा-थराद मार्ग पर बस में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai , Date: 23/03/2026 11:43:54 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai ,
  • Date:
  • 23/03/2026 11:43:54 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: थराद से राजस्थान के बाखासर की ओर जा रही एक लग्ज़री बस में ढीमा-थराद मार्ग पर अचानक भयंकर आग लग गई थी।

विस्तार

गुजरात: थराद से राजस्थान के बाखासर की ओर जा रही एक लग्ज़री बस में ढीमा-थराद मार्ग पर अचानक भयंकर आग लग गई थी। कुछ ही समय में आग ने भयानक रूप ले लिया, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क के किनारे रोक दिया, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। आग इतनी भयंकर थी कि बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन बस में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होने की आशंका जताई जा रही है।