Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद मिलन 2026 सम्मेलन में सुनील कुमार खुराना को साहित्यिक सेवा के लिए किया गया सम्मानित 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 23/03/2026 10:59:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 23/03/2026 10:59:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर शांति समिति जिला सहारनपुर ने सुनील कुमार खुराना की साहित्यिक सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर शांति समिति जिला सहारनपुर ने सुनील कुमार खुराना की साहित्यिक सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया। गंगा और जमुना के आपसी भाईचारे की मिसाल को तरजीह देते हुए नगर शांति समिति सहारनपुर ने ईद मिलन 2026 का विशाल सम्मेलन पुतली धर्मशाला सहारनपुर में किया। जिसमें सहारनपुर जिले के विशेष व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। नगर शांति समिति सहारनपुर के संयोजक मंडल ने सुनील कुमार खुराना को भी पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया था। यह समिति प्रतिवर्ष विशेष लोगों के कार्यों के सम्मान में जिस क्षेत्र में जिस व्यक्ति के द्वारा विशेष कार्य किए जाते हैं और अपनी मेहनत और लगन से अपने जनपद का और प्रदेश का नाम रोशन किया है उनके नाम पर विचार करते हुए नगर शांति समिति सहारनपुर की बैठक में चयन समिति के अध्यक्ष  पंडित जयनाथ शर्मा और समिति मंडल के द्वारा नाम की घोषणा की जाती है।

 

समिति के द्वारा यह सम्मेलन ईद-उल-फितर पर्व के मौके पर  पुतली धर्मशाला सहारनपुर में पंडित जगन्नाथ शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसका संचालन ब्रित चावला के द्वारा किया गया। समिति के द्वारा दर्जनों विशेष ख्याति प्राप्त विशेष सम्मानित विद्वतजनों को सम्मानित किया गया। सुनील कुमार खुराना शिक्षक कवि और साहित्यकार को अशोक गांधी, पंडित जगन्नाथ शर्मा,ब्रित्त चावला,चरणजीत कुकरेजा,भाई सलमान खान के द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल से नवाजा गया है। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि की हार्दिक शुभकामनाएं अनेक लोगों ने  फोन के काॅल करके और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की। जिनमें राकेश नौटियाल, रजनीश सहगल,अटल बहादुर,श्याम सिंह,लहरी सिंह, देवेन्द्र कुमार,अमरीश कुमार, अजित वर्मन, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश तेजियान,प्रताप सिंह,कुलदीप सिंह रोहिला, कुलदीप सिंह,दारा सिंह, अनिल बाबरे, सुरेश कुमार,रेखा देवी,संजीव कुमार, अमित कुमार आदि ने मुबारकबाद एंव शुभकामनाएं दी।