Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: 11 मुखी हनुमानजी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी, 5 दिवसीय आयोजन का निर्णय
 

- Photo by : social media

गुजरा  Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai , Date: 23/03/2026 11:27:55 am Share:
  • गुजरा
  • Published by: Chaudhari Rajubhai Venabhai ,
  • Date:
  • 23/03/2026 11:27:55 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: भूरिया गांव स्थित 11 मुखी हनुमानजी आश्रम में भूरिया, कमाली, दांतिया, ढाणी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

गुजरात: भूरिया गांव स्थित 11 मुखी हनुमानजी आश्रम में भूरिया, कमाली, दांतिया, ढाणी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतवर्ष में पत्थर से निर्मित एकमात्र विराट 11 मुखी हनुमानजी की प्रतिमा के पंचदिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह महोत्सव 5 मई 2026 से 9 मई 2026 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यज्ञ आचार्य के रूप में विक्रमभाई लूणीशंकर दवे अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही नरसंगदास रामानंदी वलादरवाला के श्रीमुख से पंचदिवसीय हनुमान कथा का भी आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, पंचदिवसीय अखंड रामधुन तथा अखंड रामचरितमानस पाठ शामिल हैं। पांचों दिन सभी भक्तजनों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि विश्व कल्याण सुंदरकांड पाठ श्रृंखला के लगातार 281वें शनिवार को विक्रमभाई दवे के श्रीमुख से कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो रमेशभाई मोदी (कुडा, जोगमाया एंटरप्राइज, अहमदाबाद) के सहयोग से भोजन प्रसाद सहित संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस महोत्सव को लेकर आसपास के गांवों में भारी उत्साह और धार्मिक माहौल देखा जा रहा है।