Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत की जांच शुरू

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 23/03/2026 10:58:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 23/03/2026 10:58:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान ऋषभ यादव के रूप में हुई है, जिसका शव गांव के एक शौचालय की छत पर नग्न अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ऋषभ की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका के परिवार द्वारा की गई है। परिजनों का दावा है कि पहले उसे बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को छत पर फेंक दिया गया, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।


घटनास्थल से मिले कुछ तथ्यों ने भी इस घटना को और रहस्यमय बना दिया है। मृतक के हाथ में कंडोम मिलने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।