-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव, रुद्र सेन के आवास पर बंद कमरे में पार्टी नेताओं से की बातचीत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। सरसावा एयरपोर्ट से कार के जरिए वह दिल्ली रोड होते हुए आईटीआई के सामने स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद अखिलेश यादव ने चौधरी रुद्र सेन के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान स्थानीय संगठन और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कैराना लोकसभा सांसद चौधरी इकरा हसन भी मौजूद रहीं। हालांकि, बंद कमरे में हुई बैठक में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अखिलेश यादव के सहारनपुर पहुंचने से पहले फाटक के पास पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा ने उनका स्वागत किया। उनके सहारनपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
बिहार: सिवान में विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन हुई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
गुजरात: चलादर डेयरी में अनियमितताओं के लगे आरोप, जांच की मांग हुई तेज़
झारखण्ड: जय नंदिनी ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही बिगड़ी सड़क व्यवस्था, जाम से परेशान हुए ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए
उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान