Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संतोषी माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा का रसपान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Manoj Agarwal , Date: 03/09/2026 12:35:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Manoj Agarwal ,
  • Date:
  • 03/09/2026 12:35:01 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा फतेहपुर बजरिया स्थित संतोषी माता मंदिर में नव युवक समाज कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर 3 बजे से कथा व्यास मोहित कृष्ण शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया। कथा के दौरान भजन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगीत में ऑर्गन पर असीस जी, दीपक रिछारिया और दीपक अनुरागी, ढोलक पर प्रदीप अवस्थी एवं दीपक आजाद राठ, हमीरपुर तथा हारमोनियम पर अभिषेक कुशवाहा और पैड पर हर्षित शुक्ला ने सहयोग किया।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्य अजेश तिवारी, रोहित बादल, लवलेश बादल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धार्मिक ज्ञान एवं भक्ति का लाभ लिया। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भक्तों की सहभागिता से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।