Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन सहयोग के तहत पुलिस ने बरामद किए 101 गुम मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 03/09/2026 12:41:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 03/09/2026 12:41:17 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सर्विलांस सेल, सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सर्विलांस और CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 101 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो और बसों में यात्रा के दौरान या सुबह-शाम टहलते समय गिर गए थे या छूट गए थे। इन मोबाइल फोन के संबंध में सेंट्रल नोएडा जोन के अलग-अलग थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सभी फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।  मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार जताया और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।