Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ऑपरेशन शुद्धि में पिपरी पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई, 33 लाख की अवैध शराब हुई बरामद
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/09/2026 12:07:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/09/2026 12:07:20 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीसीएम आइसर ट्रक की तलाशी के दौरान 464 पेटियों में 13,296 शीशी यानी 4,077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये, जबकि शराब के परिवहन में इस्तेमाल डीसीएम की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन सिंह (28), निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 1,200 रुपये नकद भी बरामद किए गए। शराब की बोतलों पर “FOR SALE PUNJAB ONLY” लिखा था। आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे डीसीएम हरियाणा से बिहार ले जाने के लिए दिया गया था। बाद में उसे वाहन में शराब होने की जानकारी हुई और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उसे रास्ते की लोकेशन भेजी जा रही थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों तथा पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।


Featured News