Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान को लेकर एसएसपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/09/2026 11:59:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/09/2026 11:59:01 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के संबंध में सहारनपुर पुलिस के अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी और सक्रिय बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने कहा कि “सशक्त नारी एवं सुरक्षित समाज पुलिस की प्राथमिकता है।


Featured News