-
☰
उत्तर प्रदेश: अंबाला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 36 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अंबाला नशामुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंबाला नशामुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एएनसी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक कंवलजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रणबीर सिहँ, सत्प्रकाश, सत्यवान सिहँ व टीम ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए अलग अलग दो मामलों में कुल 36 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू कर थाना अम्बाला शहर व थाना अम्बाला छावनी में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले का विवरण न्यायिक कार्रवाई, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी मोहित को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया व आरोपी अभिषेक का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर नशे की चैन को तोड़ा जाए।
मामला 1, थाना अम्बाला शहर, आरोपी को 24 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया।
एएनसी टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार मोड़ के पास से आरोपी अभिषेक उर्फ अभि निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर हाल पता बाल्मीकि बस्ती अम्बाला शहर जिला अम्बाला को 24 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ सहित काबू किया। मामला 2, थाना अम्बाला छावनी, आरोपी को 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। एएनसी टीम ने एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक विकलांग सेवा केन्द्र के पास से आरोपी मोहित निवासी गाँव मलिकपुर थाना बराड़ा जिला अम्बाला को 12 ग्राम हेरोइन नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद