-
☰
उत्तर प्रदेश: भाजपा का बूथ सत्यापन सम्मेलन हुआ आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से बूथ सत्यापन सम्मेलन का आयोजन किया गया। गागलहेड़ी स्थित नागल रोड के विरासत पैलेस में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र तोमर उपस्थित रहे। उनके साथ सहारनपुर महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, पूर्व महापौर संजीव बालियान, महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, ललित कटारिया, योगेंद्र लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान सत्येंद्र तोमर का अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ सत्यापन अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में सत्येंद्र तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण और मेहनत से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने "मेरा बूथ सबसे मजबूत" का संकल्प दोहराया। सम्मेलन में महानगर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश