-
☰
उत्तर प्रदेश: लालगंज समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के लालगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के लालगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। यदि किसी मामले में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ भेजा गया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य मामलों पर नजर
हर्रा निवासी कुसुम ने परिजन की मृत्यु के बाद भारतीय स्टेट बैंक से धनराशि प्राप्त करने में हो रही परेशानी की शिकायत की। डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं की संरक्षक मनोकामना मिश्रा ने ड्रमंडगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की अनियमित उपस्थिति का मुद्दा उठाया। इस पर जांच के निर्देश दिए गए। राजपुर निवासी छोटेलाल ने ड्रमंडगंज थाने में खड़ी मोटरसाइकिल को छुड़ाने की मांग की, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लता देवी ने विद्युत बिल संशोधन की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को जांच कर सुधार करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में राजस्व, बिजली और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिनके त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
हरियाणा: महिला सुरक्षा व अधिकारों पर सख्त रुख, चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की मामलों की सुनवाई
बिहार: बदहाल सड़क पर फूटा जनाक्रोश, जाम व टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन
बिहार: बकरा पालन से बदली किस्मत, चार युवाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
हरियाणा: उत्कृष्ट कार्य के लिए दो पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, एसपी ने लगाए स्टार
गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
छत्तीसगढ़: मकान सूचीकरण व आवास जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश