Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: भाजपा की जीत पर टोंक में ढोल-नगाड़ों संग मनाया गया जश्न
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Shahihurehman , Date: 04/05/2026 04:50:03 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 04/05/2026 04:50:03 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: टोंक से एस रहमान।पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में घंटाघर पर ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कह जश्न मनाया।

विस्तार

गुजरात: टोंक से एस रहमान।पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में घंटाघर पर ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत कह जश्न मनाया। टोंक,इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम का सीधा प्रसारण देखा।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि यह जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन,गृह मंत्री अमित शाह की मेहनत पर मोहर है। यह जीत जनता की जीत है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अपने राष्ट्र व संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सुशासन व विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अत्याचार व शासन व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है उससे छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 सालों के जंगलराज का खात्मा हुआ है। पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मानस बना लिया था।यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

 

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फेलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, जिला प्रमुख श्रीमती सरोज बंसल,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,दीपक संगत, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर,राजेश शर्मा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,तरुण टिक्किवाल, प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, प्रवक्ता रत्तीराम पहाड़िया, रामावतार धाभाई,दशरथ सिंह,विजय मालवानी, जूली शर्मा,कमलेश यादव, लोकेश गुप्ता,शम्भू शर्मा,हेमंत सैनी, बलवंत मराठा,सुभाष सैनी,मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, नन्दलाल छान, चौथमल विजय अंजली गुप्ता,देवराज गुर्जर,विकार खान,हर्षिता जैन,पंकज पहाड़िया,अनिल टिक्किवाल,मनीष सिसोदिया, चौथमल विजय,कजोड़ जाजड़ा, शंकर विजय, पिंटू बन्ना,हसीन खान, शिवराज गोरा, नरेंद्र चोपड़ा,राजेश सैनी , विनायक जैन,हकीकतराय सौदा, रामनारायण यादव, भगवान प्रजापत, अमित जैन, नवरत्न वर्मा, राहुल गुर्जर, उषा रैसवाल, इमरान नद्दाफी, विवेक शर्मा, तौसीफ खान,सहित अन्य मौजूद रहे।