Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गंगा एक्सप्रेसवे पर पहला बड़ा हादसा, कार भिड़ंत से तीन लोग गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gyanendra Bahadur Singh , Date: 04/05/2026 04:15:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gyanendra Bahadur Singh ,
  • Date:
  • 04/05/2026 04:15:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के पास हुआ हादसा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के पास हुआ हादसा। तेज रफ्तार डंफर का टायर फटा,अनियंत्रित होकर नीचे गिरा,पीछे से कार टकराई। गिट्टी से लदा एक डंफर इलाहाबाद की ओर जा रहा था अचानक डंफर का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे जा गिरा पीछे से तेज रफ्तार कार आकर डंफर में जा लड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार में एक ही परिवार के तीन लोग थे। रविन्द्र यादव 35 वर्ष, स्वेता यादव 30 वर्ष,सहर्ष यादव 8 वर्ष। जौनपुर उत्तरप्रदेश के निवासी, प्रयागराज से दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदत की पुलिस वा एंबुलेंस को सूचना दी, NHAI की आपातकालीन टीम भी मौके पे पहुंची। घायलों को पहले लालगंज CHC ले जाया गया फिर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।