-
☰
उत्तर प्रदेश: जिला वाल्मीकि सभा चुनाव की सरगर्मी तेज, वरदान घावरी को मिला समाज का समर्थन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर देर शाम महानगर के रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में जिला वाल्मीकि सभा सहारनपुर के जिला अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार श्री वरदान घावरी अपनी टीम एवं समस्त सदस्यों के साथ उक्त वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर देर शाम महानगर के रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में जिला वाल्मीकि सभा सहारनपुर के जिला अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार श्री वरदान घावरी अपनी टीम एवं समस्त सदस्यों के साथ उक्त वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान वाल्मीकि जी का पाठ एवं पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और संगठन की मजबूती की कामना की। पूजा पाठ के उपरांत वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों के साथ आयोजित हुई चुनावी सभा में समाज के गणमान्य लोगों एवं उपस्थित सदस्यों ने श्री वरदान घावरी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। और आगामी जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने उनको पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे श्री वरदान घावरी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। इसी दौरान अपने संबोधन में श्री वरदान घावरी ने सभी समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है, तो वे समाज के हित, संगठन की मजबूती और युवाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, भाईचारे और भगवान वाल्मीकि जी के जयघोष के साथ हुआ।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश