Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिठाई लेने रुका पति, कार में बैठकर प्रेमी संग भागी दुल्हन
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandeep Kumar Gautam , Date: 29/07/2026 10:27:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Sandeep Kumar Gautam ,
  • Date:
  • 29/07/2026 10:27:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगरा के आगरा में एक युवक के साथ हनीमून से पहले ही बड़ा खेला हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगरा के आगरा में एक युवक के साथ हनीमून से पहले ही बड़ा खेला हो गया है। शादी के पांचवें ही दिन पत्नी बीच रास्ते में पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है।प्रेमी के साथ पत्नी के फरार होने से पति हैरान हो गया। पहले तो उसे कुछ समझ ही नहीं आया।फिर आसपास के लोगों ने बताया कि एक कार में बैठकर किसी के साथ उसकी पत्नी निकल गई है। पीड़ित पति खुद को किसी तरह संभालते हुए वह पिनाहट थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी।तहरीर में बताया कि पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और नौ हजार रुपए भी ले गई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है,जिस कार से फरार हुई,उसका नंबर हासिल कर सुराग लगा रही है। नवविवाहिता के मायके वालों से भी संपर्क साधा जा रहा है।यह भी पता चला है कि नवविवाहिता शादी से पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है।

मध्य प्रदेश के मुरैना के थाना महुआ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी पिनाहट के एक गांव की युवती से 22 जुलाई को हुई थी। 27 जुलाई सोमवार को वह अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ पत्नी को लेकर अपने ससुराल पिनाहट आ रहा था। पहली बार ससुराल जाने के कारण रास्ते में नंदगवां तिराहे पर वह मिठाई खरीदने के लिए रुका।इसी दौरान उसकी पत्नी ने लघुशंका जाने की बात कही और सड़के के किनारे से होते हुए कुछ आगे तक चली गई।मिठाई लेने के बाद काफी देर तक वह पत्नी का इंतजार करता रहा,लेकिन वह नहीं आई। इस पर उसने आसपास तलाश शुरू कर दी। मन में कई तरह की आशंकाएं आने लगीं।

पत्नी जिस तरफ गई थी,उधर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछा तो असलियत का पता चल गया।लोगों ने बताया कि विवाहिता पैदल ही आई और एक कार में बैठकर चली गई है। यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह सीधे पिनाहट थाने पहुंच गया। पत्नी के इस तरह से कार में बैठकर किसी के साथ फरार होने की बात कही। पति ने पुलिस को बताया कि उसके पास आभूषण और नगदी भी है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर नवविवाहिता की तलाश में जुट गई है। उसके मायके वालों से भी संपर्क किया गया तो पता चला कि पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है। थाना प्रभारी वीरेश पाल गिरी ने बताया कि शादी से पहले भी हाथरस निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। कहा कि पति की शिकायत पर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है।


Featured News