Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शांतिनाथ महामंडल विधान के दूसरे दिन समवशरण की भव्य रचना ने मोहा मन
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/07/2026 01:37:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/07/2026 01:37:45 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जैन समाज प्रबंधकारिणी समिति, रामपुर मनिहारान के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित अष्टाह्निका महापर्व के अवसर पर चल रहे नौ दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामण्डल विधान के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अनुपम वातावरण देखने को मिला। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान जैन समाज प्रबंधकारिणी समिति, रामपुर मनिहारान के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित अष्टाह्निका महापर्व के अवसर पर चल रहे नौ दिवसीय श्री 1008 शांतिनाथ महामण्डल विधान के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अनुपम वातावरण देखने को मिला। प्रातःकाल श्री बड़े जैन मंदिर जी में भगवान श्री शांतिनाथ का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। आज के विधान में डॉक्टर राजेश जैन एवं डॉक्टर रश्मि जैन को सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके उपरांत नित्य-नियम पूजा सम्पन्न हुई और विधान की धार्मिक क्रियाएं प्रारंभ हुईं। विधान के दौरान अत्यंत भव्य एवं आकर्षक समवशरण की रचना की गई, जिसकी गंधकुटी में भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमा विराजमान की गई।

 

इस दिव्य दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए धर्मलाभ अर्जित किया। इन्द्र-इन्द्राणी बने महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर भावपूर्ण नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि अष्टाह्निका महापर्व जैन धर्म के प्रमुख एवं अत्यंत पावन पर्वों में से एक है, जो वर्ष में तीन बार आता है। उन्होंने कहा कि इन पावन दिनों में प्रत्येक श्रद्धालु को अधिक से अधिक संयम, स्वाध्याय, पूजा-अर्चना एवं जिनेन्द्र भगवान की आराधना करनी चाहिए। सामूहिक रूप से विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन समाज में एक नयी जागरूकता आती हैं। प्रभु भक्ति करने से ही जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।


Featured News