-
☰
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ‘ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे के अवसर पर सोमवार 11 मई 2026 को प्राथमिक विद्यालय खड़वल, औरास परिसर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ऊंची उड़ान’ नामक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे के अवसर पर सोमवार 11 मई 2026 को प्राथमिक विद्यालय खड़वल, औरास परिसर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘ऊंची उड़ान’ नामक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें शिक्षा, समाज और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक श्री तैमूर आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती दीप शिखा उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की बालिका ही भविष्य की सशक्त माता और समाज की निर्माता है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए अभिभावकों से बालिकाओं को शिक्षित करने का आह्वान किया। प्रधान शिक्षक तैमूर आलम ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगोष्ठी में एआरपी डॉ. अंजू रंजना एवं डॉ. पूनम ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यालयों में बालिकाओं के अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेटियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। ऊंची उड़ान’ संगोष्ठी का सफल आयोजन श्रीमती मोनिका यादव द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती माधुरी देवी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया तथा सभी ने मिलकर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
राजस्थान: शहर की बदहाल सड़कों व सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद को सौंपा जाएगा ज्ञापन
राजस्थान: 16 मई को दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी शनि जयंती, विशेष पूजा का होगा महत्व
छत्तीसगढ़: खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान हुआ चालू , फफूंदयुक्त मिठाई जब्त कर की कार्रवाई
छत्तीसगढ़: जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य हुआ तेज, प्रशासन जुटा घर-घर सर्वे में
राजस्थान: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी आरोपी रमता राम गिरफ्तार