Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: शहर की बदहाल सड़कों व सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद को सौंपा जाएगा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 11/05/2026 05:47:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 11/05/2026 05:47:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक 10 मई को प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव सरताज अहमद एवं ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद ओसाफ का पुरानी टोंक क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

विस्तार

राजस्थान: टोंक 10 मई को प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव सरताज अहमद एवं ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद ओसाफ का पुरानी टोंक क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें टोंक शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त को शहर की टूटी फूटी सड़को की मरम्मत सड़ान्द मारते नाले तालाब की सफाई उबलते गंदगी के सिवरेज शहर मेँ लावारिस पशुओ के विचरण से होने वाली दुर्घटनाये जैसी समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। स्थानीय लोगों ने शहर में सफाई, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। जिसमे नगरपरिषद को 15 दिवस की समय सीमा दी जायेगी उसके पश्चात् नगरपरिषद का घेराव किया जायेगा और टूटी फूटी सड़को को अवरुद्ध कर दुर्घटनाको रोका जावेगा।