-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां हुई तेज, 30 जुलाई से हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रहेगी सुरक्षित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन 30 जुलाई से 29 अगस्त तक कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेगी। इसे लेकर बुधवार से झूंसी, हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने यात्रा के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है। हाईवे पर जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां लोक निर्माण विभाग (PWD) मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य करेगा। इसके साथ ही सड़क पर बने अवैध कटों को बंद कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दूसरी लेन से दोनों दिशाओं में सामान्य वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विभिन्न पुलिस बूथों पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि झूंसी क्षेत्र में पुलिया से लेकर पुलिस बूथ तक बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि कांवड़ियों की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश