Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी का शिकार व्यापारी को राहत, नागल पुलिस ने ठगी की रकम कराई वापस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/05/2026 10:42:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/05/2026 10:42:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नागल कस्बे  के एक व्यापारी के साथ मोबाइल सिम बंद करने को लेकर की गई लाखों रुपए की ठगी को थाना पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत घटना को गंभीरता से लेते हुए रकम को बैंक खाते में होल्ड कराते हुए मंगलवार को ठगी की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नागल कस्बे  के एक व्यापारी के साथ मोबाइल सिम बंद करने को लेकर की गई लाखों रुपए की ठगी को थाना पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत घटना को गंभीरता से लेते हुए रकम को बैंक खाते में होल्ड कराते हुए मंगलवार को ठगी की गई।  रकम को पीड़ित को वापस करा दी गई। ठगी की रकम वापस पाकर पीड़ित परिवार पर खुशी लौट आई। कस्बा नागल के व्यापारी सुभाष कुमार के मोबाइल फोन पर 10 अप्रैल को मोबाइल की सर्विस बंद कराने को लेकर की गई धोखाधड़ी के दौरान 98,378 रुपए की नगदी ठगी कर ली गई थी। उन्होंनें थाना पुलिस की साइबर सेल से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई थी, थाना प्रभारी संदीप कुमार सहित थाने की साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई पर ठगी की गई 93759 रुपए की राशि वापस करा दी। मंगलवार सुबह कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया सम्मान में व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी भाकियू तोमर, मनमोहन सिंह चावला, हेमंत अरोड़ा, अमित गर्ग, शिवम चौधरी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।


Featured News