Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान के नए एसडीएम से मिले शिवसेना पदाधिकारी, विकास कार्यों पर रखा पक्ष

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 31/07/2026 10:24:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 31/07/2026 10:24:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान गुरुवार 30 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश शिंदे गुट ईकाई के  शिवसेना जिला अध्यक्ष सोनू तोमर के नेतृत्व में शिवसेना जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रामपुर मनिहारान के नवागत उप जिलाधिकारी माननीय श्री योगेश कुमार गौड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें रामपुर मनिहारान तहसील में उप जिलाधिकारी का कार्यभार संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन के साथ सम्मानित किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान गुरुवार 30 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश शिंदे गुट ईकाई के  शिवसेना जिला अध्यक्ष सोनू तोमर के नेतृत्व में शिवसेना जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रामपुर मनिहारान के नवागत उप जिलाधिकारी माननीय श्री योगेश कुमार गौड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें रामपुर मनिहारान तहसील में उप जिलाधिकारी का कार्यभार संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनन्दन के साथ सम्मानित किया। और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर उप जिलाधिकारी महोदय से विस्तार पूर्वक चर्चा की। उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करेगा, तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्यों का निर्वहन करेगा। शिवसेना जिला अध्यक्ष सोनू तोमर ने कहा कि हमारा शिवसेना संगठन क्षेत्र में हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग करेगा। इस अवसर पर सोनू तोमर जिला अध्यक्ष, विशाल कुमार जिला महासचिव, अरविंद भटनागर नगर अध्यक्ष, अशोक भटनागर नगर सचिव, मनोज भटनागर नगर उपाध्यक्ष, सर्जन उर्फ विकास नगर उपाध्यक्ष, प्रियांशु ब्लॉक संगठन मंत्री, अंकित कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, मोहित केशव तहसील सचिव, शिवम कुमार, आयुष पंवार, ऋषभ कुमार, विशाल कुमार सहित अन्य शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Featured News