-
☰
उत्तर प्रदेश: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, दो दिन में 110 चालान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जनपद प्रयागराज में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने 25 और 26 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज जनपद प्रयागराज में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने 25 और 26 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (यातायात) एवं अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 110 चालान किए गए। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में 34 चालान, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने पर 14 चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों के 6 चालान, अन्य विभिन्न यातायात उल्लंघनों में 3 चालान तथा HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) या फाल्टी नम्बर प्लेट से संबंधित 53 चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि बिना मानक के वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप हॉर्न और साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से HSRP नम्बर प्लेट लगवाएं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार के विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर ही सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश