Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ मार्गों से सोशल मीडिया तक पैनी नजर, सहारनपुर SSP ने जारी किए अहम निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/07/2026 10:39:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/07/2026 10:39:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह द्वारा  श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, अस्थायी चौकी प्रभारियों एवं कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद सहारनपुर श्री अभिनंदन सिंह द्वारा  श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, अस्थायी चौकी प्रभारियों एवं कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में संबंधित महत्वपूर्ण एंव मुख्य निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतू रूट डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन कराया जाए। जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर यातायात को सुचारु रखा जाए।


डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। प्रभावी पुलिसिंग द्वारा कांवड़ मार्गों, शिविरों, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जाए। डीजे वाहनों के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट पर तत्काल विधिक कार्रवाई की जाए। समन्वय एवं आपातकालीन सेवाओं में एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं हेतु ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य, अग्निशमन, नगर निगम, विद्युत एवं अन्य विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर रखा जाए। जनसहयोग में श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर ने निर्देशित किया कि समन्वय, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कांवड़ यात्रा, सुगम यातायात एवं शांतिपूर्ण वातावरण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Featured News