Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: नीलकंठ कांवड़ मेले की सुरक्षा पर फोकस, ADG ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 28/07/2026 10:36:26 am Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 28/07/2026 10:36:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: ऋषिकेश श्री नीलकंठ श्रावण मास कांवड़ मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत सोमवार दिनांक 27 जुलाई सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री वी. मुरुगेशन एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री धीरेन्द्र गुंज्याल द्वारा महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग ली गई।

विस्तार

उत्तराखंड: ऋषिकेश श्री नीलकंठ श्रावण मास कांवड़ मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत सोमवार दिनांक 27 जुलाई सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री वी. मुरुगेशन एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री धीरेन्द्र गुंज्याल द्वारा महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग ली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्रीमती श्वेता चौबे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री प्रमेन्द्र डोभाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जनपद पौड़ी, टिहरी एवं देहरादून से कांवड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जनपद पौड़ी, देहरादून एवं टिहरी गढ़वाल में तैनात समस्त पुलिस बल को आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता, सतर्कता एवं पूर्ण तत्परता के साथ ड्यूटी संपादित करेंगें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, असत्य एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं की सतत निगरानी बनाए रखने तथा ऐसी खबरों का तत्काल तथ्यात्मक खंडन एवं प्रभावी काउंटर जारी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल में उत्साह एवं जोश का संचार करते हुए कहा कि कांवड़ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्तराखण्ड की प्रतिष्ठा से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें ड्यूटी के दौरान अत्यंत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह धैर्य एवं सेवा-भाव के साथ पूर्ण सतर्कता, अनुशासन, संयम, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अधिकारियों द्वारा सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में सजगता एवं सतर्कता में कमी न आने दें। साथ ही मेला संचालन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


Featured News