-
☰
बिहार: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या , ग्रामीणों में दिखा आक्रोश
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार पुलिस कस्टडी में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का गंभीर मामला सामने आया है।
विस्तार
बिहार: कटिहार पुलिस कस्टडी में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की बेरहमी से युवक की जान चली गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि कटिहार पुलिस रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बन गई है। उनका आरोप है कि हिरासत में युवक के साथ अमानवीय पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन के दावों और परिजनों के आरोपों के बीच न्यायिक जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक उन्हें न्याय पर भरोसा नहीं होगा।इधर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कटिहार जिले के फलका थाना को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।मामले की गंभीरता को देखते हुए शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक कटिहार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।फिलहाल पूरे मामले पर जिले भर की निगाहें टिकी हुई हैं। सवाल यह है कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाद में महिला की चाकू मरकर हत्या, आरोपी हुआ फरार
गुजरात: वार्ड 12 में परसोतमभाई एन. मूंगरा ने महानगरपालिका चुनाव में दावेदारी की गई पेश
उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत में RTI में बड़ी अनियमितता, 646 पृष्ठों की जानकारी पर विवाद
छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को किया सीज
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया भव्य शुभारंभ