-
☰
गुजरात: 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन के साथ महिला हुई गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई पुलिस
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने गांव चकसाहिबा क्षेत्र में की। पुलिस के अनुसार, टीम गांव चकसाहिबा में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान एक महिला हाथ में काले रंग की पन्नी लेकर पैदल आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर महिला अचानक वापस मुड़कर वहां से जाने का प्रयास करने लगी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर महिला पुलिसकर्मी और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 13 ग्राम 62 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान रानो बाई, पत्नी बीरसिंह, निवासी गांव चकसाहिबा, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना सदर सिरसा पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान