-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त राहुल नरवाल ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता और निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनहित और सुशासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ उसका निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर के दौरान भूमि एवं राजस्व, किसान क्रेडिट कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, अवैध कब्जे, जल निकासी, बिजली आपूर्ति, ड्रेन निर्माण और नगर परिषद से जुड़ी विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान थुराना निवासी राजेंद्र, पुरिया के कुलदीप, ढाणी कुम्हारान की पूनम, नारनौंद के मुकेश कुमार, बड़ाला के अमीर सिंह, सिसाय के अशोक कुमार, डाटा के कृष्ण कुमार, संदीप सिंह और महावीर सहरावत की शिकायतों पर भी सुनवाई हुई। उपायुक्त ने इन मामलों में संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राहुल नरवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग कर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान
हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव