Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशा मुक्त हिसार अभियान को मिली नई गति, पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, 14 नशा पीड़ितों का किया फॉलोअप

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 06/08/2026 12:00:16 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 06/08/2026 12:00:16 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस लगातार जनजागरूकता और उपचार आधारित अभियान चला रही है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस लगातार जनजागरूकता और उपचार आधारित अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के दिशा-निर्देशन में पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव सातरोड़ खुर्द में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशा पीड़ितों के घर-घर जाकर उनका फॉलोअप और उपचार भी सुनिश्चित किया गया।

अभियान के तहत वीवीएन कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा उन्हें खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव में 14 नशा पीड़ितों के घर जाकर उनकी काउंसलिंग की, स्वास्थ्य संबंधी फॉलोअप किया और ब्लड टेस्ट भी करवाए। नागरिक अस्पताल के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। अभियान के दौरान एक नए नशा पीड़ित की पहचान भी हुई, जिसे उपचार के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा पुलिस टीम ने गांव के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की। ग्रामीणों से नशा तस्करों की गोपनीय सूचना पुलिस को देने का भी आग्रह किया गया। पुलिस टीम ने एनसीओआरडी (NCORD) की बैठक में भाग लेकर नशा उन्मूलन को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि 'नशा मुक्त हिसार' केवल पुलिस का अभियान नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार के लिए प्रेरित करें और नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज और युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान 

हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

हरियाणा: नियमितीकरण की मांग पर पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों का विरोध, 11 अगस्त को पंचकूला में प्रदर्शन का ऐलान

हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव


Featured News