Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: श्याम बाबा की झांकी में महिला के कान से सोने की बाली चोरी, पंजाब से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 29/08/2026 10:54:47 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:54:47 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी शहर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी शहर में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी किला बाजार, थाना शहर हांसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की एक बाली भी बरामद की है। आरोपी की पहचान विशाल कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी खेता सिंह बस्ती, जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हांसी निवासी राजबाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 जून 2026 को वह अपने परिवार के साथ हांसी में आयोजित श्याम बाबा की झांकी में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान झांकी में भारी भीड़ थी। भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कान से सोने की बाली चोरी कर ली थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना शहर हांसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी मोनू उर्फ अजय को पहले गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन्हीं सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए पुलिस टीम मुख्य आरोपी विशाल कुमार तक पहुंची और उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की एक बाली बरामद की गई। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है या नहीं।

Related News

 उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, खिलाड़ियों ने उठाई भारत रत्न देने की मांग

उत्तर प्रदेश: राखी के धागे ने मजबूत किया पुलिस और जनता के बीच विश्वास, थाना प्रभारी की कलाई पर बंधी राखियां

influencer Manjit Kaur Murder: इंफ्लूएंसर मंजीत कौर को पेड़ से बांधकर जलाया जिंदा , 54 दिनों बाद अस्पताल में हुई मौत 

उत्तर प्रदेश: एनसीसी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने हासिल किया तीसरा स्थान, डीएवी स्कूल का बढ़ाया गौरव

हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर विधायक विनोद भयाना को 24 गाइड्स ने बांधी राखी, बेटियों को दिए गए उपहार 


Featured News