-
☰
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर निकाली गई मां संतोषी देवी की भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियां बनीं आकर्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शुक्रवार रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म सभा के सौजन्य से प्रचलित वार्षिकोत्सव रक्षाबंधन त्योहार पर मां संतोषी देवी की महिमा अनुसार माता जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान शुक्रवार रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन धर्म सभा के सौजन्य से प्रचलित वार्षिकोत्सव रक्षाबंधन त्योहार पर मां संतोषी देवी की महिमा अनुसार माता जी की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर ठाकुरद्वारा सनातन धर्म सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष में माता संतोषी देवी की अनूठी पालकी सहित शोभायात्रा ढोल,ताशों और बैंडबाजों की मधुर धुन के साथ निकालकर नगर भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में अति सुन्दर व अनोखी झांकियां प्रस्तुत की गई, जिन्होंने नगर वासियों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान मेन झांकी (पालकी) माता संतोषी देवी के साथ साथ तिरंगे ध्वज से सुसज्जित भारत माता की शानदार झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही, इनके अतिरिक्त और भी उत्तम व सुंदर झांकियां शोभायात्रा को शोभायमान बनाती रही, नगर में श्रद्धालुओं द्वारा संचालित शोभायात्रा का जगह-जगह पर जलपान से स्वागत किया गया, एंव श्रद्धालुओं ने माता जी की पावन पालकी पर आकर नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किए। शोभायात्रा में बैंडबाजों के सुंदर भजनों और संतोषी माता के जयकारों ने नगर को भक्तिमय बना दिया। वहीं सुंदर अनूठी झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा रामपुर मनिहारान के मुख्य मार्गों,चौराहों,मेन बाज़ारों और आबादी क्षेत्रों से होते हुए अपने निज स्थान पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। माता संतोषी देवी की पावन पालकी पर सनातन धर्म सभा के प्रधान चौधरी जयराज जी पंवार ने प्रसाद वितरित किया, साथ में माननीय कुलबीर सिंह सैनी और पंडित दिग्विजय जी उपस्थित रहे।