Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बद्दोवाल गांव में महिला नशा तस्कर हुए गिरफ्तार, 15 ग्राम हेरोइन बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 29/08/2026 11:01:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 29/08/2026 11:01:14 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नरवाना नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: नरवाना नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गुप्त सूचना के आधार पर गांव बद्दोवाल के नजदीक हिसार रोड से काबू किया। आरोपी की पहचान सीमा निवासी राजथल, हाल निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है।

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा हेरोइन की तस्करी का काम करती है और इस समय गांव बद्दोवाल के नजदीक हिसार रोड पर खड़ी होकर किसी व्यक्ति को हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर संदिग्ध महिला को काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी की सहायता से आरोपी महिला की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आई थी और इसे किस व्यक्ति को सप्लाई करने वाली थी। इसके अलावा पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों और नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: एनसीसी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने हासिल किया तीसरा स्थान, डीएवी स्कूल का बढ़ाया गौरव

हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर विधायक विनोद भयाना को 24 गाइड्स ने बांधी राखी, बेटियों को दिए गए उपहार 

हरियाणा: रक्षाबंधन पर डीसी राहुल नरवाल को 38 गाइड्स ने बांधी राखी, बच्चों को मिला अनुशासन और सफलता का संदेश

राजस्थान: टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की साइबर ठगी का गिरोह बेनकाब, 11 ठग गिरफ्तार

हरियाणा: श्याम बाबा की झांकी में महिला की सोने की बाली चोरी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार


Featured News