Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर बाजारों में छाई रौनक, लोगों ने धूमधाम से मनाया गया त्यौहार  

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 29/08/2026 10:27:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 29/08/2026 10:27:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अगस्त को नगर एवं क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के बाजारों में त्यौहार की रौनक देखने को मिली।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अगस्त को नगर एवं क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर के बाजारों में त्यौहार की रौनक देखने को मिली। विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते के प्रतीक इस पर्व ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशियों का माहौल बना दिया।

रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। इस दौरान परिवारों में एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। नगर के मोहल्ला कायस्थान में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहन चित्रा ने अपने भाई भारत की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की रस्म पूरी की और उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। वहीं भारत ने भी अपनी बहन के सुखद जीवन और खुशहाली की प्रार्थना की।

इसी क्रम में बहन सोना ने अपने भाई संयम की कलाई पर राखी बांधी। सोना ने भाई के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। भाई संयम ने भी बहन को स्नेहपूर्वक उपहार दिया और हमेशा उसके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। मिठाई, राखी और उपहार की दुकानों पर लोगों की आवाजाही से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। पूरे नगर में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली। लोगों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से मनाते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: एनसीसी इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में समृद्धि यादव ने हासिल किया तीसरा स्थान, डीएवी स्कूल का बढ़ाया गौरव

हरियाणा: चमार समाज ने मुख्यमंत्री के फैसले के विरोध में प्रदर्शन का किया ऐलान, 29 अगस्त को हुआ पदयात्रा और पुतला दहन

हरियाणा: रक्षाबंधन पर विधायक विनोद भयाना को 24 गाइड्स ने बांधी राखी, बेटियों को दिए गए उपहार 

हरियाणा: रक्षाबंधन पर डीसी राहुल नरवाल को 38 गाइड्स ने बांधी राखी, बच्चों को मिला अनुशासन और सफलता का संदेश

राजस्थान: टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 करोड़ की साइबर ठगी का गिरोह बेनकाब, 11 ठग गिरफ्तार

हरियाणा: श्याम बाबा की झांकी में महिला की सोने की बाली चोरी, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार


Featured News