Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा व सामाजिक महापर्व पर भव्य कार्यक्रम, मेधावी छात्रों व समाजसेवियों का किया सम्मान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 04/05/2026 02:05:56 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 04/05/2026 02:05:56 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: माता सावित्री बाई फुले महासभा के तत्वाधान में दीदी निर्देश सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा सम्राट अशोक जयंती ज्योतिबा फुले जयंती और मजदूर दिवस महापर्व के रूप में धनौरा की धरती पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता महान शख्सियत हरिसिंह मौर्या जी ने की और मुख्य वक्ता सिद्धार्थ रामू जी लेखक दिल्ली रहे।

विस्तार

हरियाणा: माता सावित्री बाई फुले महासभा के तत्वाधान में दीदी निर्देश सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा सम्राट अशोक जयंती ज्योतिबा फुले जयंती और मजदूर दिवस महापर्व के रूप में धनौरा की धरती पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता महान शख्सियत हरिसिंह मौर्या जी ने की और मुख्य वक्ता सिद्धार्थ रामू जी लेखक दिल्ली रहे। बुद्ध वंदना  बहन ममता अम्बेडकर कवियत्री गाजियाबाद जी ने करवाई, संचालन राजपाल सैनी जी और अभिषेक वाल्मीकि ने किया और कार्यक्रम में खीर का वितरण डॉक्टर इस्माइल खान जी द्वारा करवाया गया,इस कार्यक्रम की खूबसूरती ये थी कि इसमें वाल्मीकि से ब्राह्मण तक एक ही मंच पर उपस्थित थे। हिन्दू मुस्लिम सिक्ख बौद्ध अनेकों धर्मों के लोगों को मंच से शाल पहनाकर सम्मानित किया गया,साथ ही 200 मेधावी छात्र छात्राओं को संविधान और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों को पर्यावरण संरक्षण हेतु बोधि वृक्ष भेंट किया गया और कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक उपस्थित थी,कार्यक्रम में लगभग ढाई हजार लोगों की एंट्री हुई। 
सफल कार्यक्रम की टीम के सभी साथियों को बधाई और सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार।