Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी पुलिस की मॉक ड्रिल से जवानों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए किया तैयार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 04/04/2026 04:01:37 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 04/04/2026 04:01:37 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हांसी पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन हांसी में पुलिस जवानों के लिए एक व्यापक एवं व्यवस्थित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हांसी पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन हांसी में पुलिस जवानों के लिए एक व्यापक एवं व्यवस्थित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को हर प्रकार की आपातकालीन एवं विषम परिस्थितियों—जैसे प्राकृतिक आपदा, भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की चुनौती, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा संबंधी जोखिमों—से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार करना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से जवानों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास करवाया गया, जिससे उनकी प्रतिक्रिया क्षमता, समन्वय, निर्णय लेने की क्षमता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके।


ड्रिल के दौरान जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, टीम वर्क, संचार प्रणाली का बेहतर उपयोग, तथा अनुशासन बनाए रखते हुए कार्य करने के व्यावहारिक तरीके विस्तार से समझाए गए। साथ ही, मौके पर अलग-अलग परिस्थितियों का जवानों से अभ्यास भी करवाया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में बिना घबराहट के प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। इस अवसर पर पुलिस लाइन प्रबंधक प्रदीप कुमार, मुख्य ड्रिल इंस्ट्रक्टर राजवीर एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ड्रिल इंस्ट्रक्टर द्वारा जवानों को मॉक ड्रिल के महत्व, तकनीकी पहलुओं, सुरक्षा मानकों तथा आपसी समन्वय के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में सजग, अनुशासित एवं जिम्मेदार बने रहने के लिए प्रेरित किया।


Featured News