Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: छात्राओं को POCSO एक्ट की दी गई जानकारी, सीजेएम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/07/2026 10:42:54 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/07/2026 10:42:54 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में निमड़ीवाली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए डॉ. गगनदीप कौर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं डीएलएसए सचिव पवन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के प्रावधानों, कानूनी अधिकारों, अपराधों की जांच प्रक्रिया और दोषियों के लिए निर्धारित सजा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कानून के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति बच्चा माना जाता है और किसी भी यौन अपराध के मामले में नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होती है तो वे बिना डर या झिझक के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को तुरंत इसकी जानकारी दें। सीजेएम ने पीड़ित बच्चों के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य अनीता नाथ एवं ग्राम सरपंच कोमिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी का इस उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का सामान और फर्जी नंबर बाइक हुई बरामद

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर हुए गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस हुए बरामद

बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा

दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन


Featured News