-
☰
हरियाणा: पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 8 महीने में 278 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विभिन्न क्राइम यूनिटों CIA हिसार, CIA मिल गेट, CIA बरवाला, एंटी नारकोटिक सेल तथा थाना स्तर की विभिन्न टीमों द्वारा वर्ष 2026 में जनवरी से अगस्त तक NDPS एक्ट के तहत 155 मामले दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 56 किलो गांजा, 5 किलो 400 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली टेबलेट तथा 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करना है। इसी दिशा में पुलिस द्वारा नशा तस्करों की अवैध संपत्ति एवं आर्थिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर हिसार पुलिस द्वारा 18 नशा तस्करों के खिलाफ धारा 68-F NDPS Act के तहत ₹ 2 करोड़ 57 लाख 93 हजार की संपत्ति Freezing करने की कार्रवाई की, इसके अतिरिक्त 15 नशा तस्करों के खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई। नशा पीड़ितों को अपराधी नहीं, उपचार की जरूरत वाले व्यक्ति के रूप में देख रही पुलिस नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करवाना है। हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जनवरी से अगस्त तक जिले में 322 स्थानों पर विजिट कर 30,905 लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा 435 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 489 लोगों को नागरिक अस्पताल के माध्यम से दवाई उपलब्ध करवाई गई।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान