-
☰
हरियाणा: हिसार पुलिस की बड़ी पहल, करीब 100 कर्मचारियों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लाइन में विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन (IPS) के मार्गदर्शन में Eye-Q अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच की गई। शिविर में Eye-Q अस्पताल हिसार के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुल्तान सिंह, सीनियर मैनेजर अश्वनी मोहली समेत विशेषज्ञ टीम ने पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान कर्मचारियों को नेत्रों की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी, रात्रि पहरेदारी और कंप्यूटर व मोबाइल स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल के दौरान आंखों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां बताईं। साथ ही नियमित अंतराल पर आंखों की जांच कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जैन ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगातार ड्यूटी, वाहनों पर रहने और डिजिटल स्क्रीन के अधिक इस्तेमाल का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। एसपी ने कहा कि स्वस्थ और फिट पुलिसकर्मी ही पूरी ऊर्जा, एकाग्रता और बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने Eye-Q अस्पताल की टीम का पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया। हिसार पुलिस की ओर से बताया गया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
राजस्थान: डिग्गी लक्खी मेले को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, अनुमति प्रक्रिया पर पदयात्रा संघ ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: चौका नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की हुई मौत, गांव में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन हुआ स्थगित
झारखंड: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए युवा समूह ने DPRO को सौंपा 8 सूत्री ज्ञापन