-
☰
हरियाणा: चाकू के बल पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार नकद और दस्तावेज छीने मिले
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में लूटपाट एवं छीना-झपटी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने NH-9 पर चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये नकदी व जरूरी दस्तावेज छीनने के मामले में आरोपी संदीप राम उर्फ कुलदीप पुत्र रामकिशन निवासी अहरवां व आरोपिया शालू देवी पत्नी रमेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी रोहिड़ावाली जिला गंगानगर राजस्थान हाल अहरवां जिला फतेहाबाद को काबू करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में लूटपाट एवं छीना-झपटी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने NH-9 पर चाकू की नोक पर एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये नकदी व जरूरी दस्तावेज छीनने के मामले में आरोपी संदीप राम उर्फ कुलदीप पुत्र रामकिशन निवासी अहरवां व आरोपिया शालू देवी पत्नी रमेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी रोहिड़ावाली जिला गंगानगर राजस्थान हाल अहरवां जिला फतेहाबाद को काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले में आरोपियों से पूछताछ करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा ने बताया कि सन्यास आश्रम रोड, फतेहाबाद निवासी अमित कुमार ने पुलिस चौकी गुरुनानकपुरा में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत 18 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपनी एक्टिवा स्कूटी पर हांसपुर चौक स्थित हाईवे पुल से NH-9 पर सिरसा की तरफ जा रहा था। जब वह NH-9 पर सैनियों की ढाणी के पास पहुंचा तो कथित तौर पर एक महिला ने मुंह ढककर टॉर्च की रोशनी दिखाते हुए उसकी स्कूटी रुकवा ली। स्कूटी रुकते ही सड़क किनारे छिपे दो युवक वहां आ गए, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में चाकू थे। आरोप है कि युवकों ने शिकायतकर्ता को पकड़कर उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा नंबर 315 दिनांक 19.07.2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं अन्य तकनीकी व महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं तलाश शुरू की।मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप व शालू को काबु कर लिया है। दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश किया जायेगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान